फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Stadium B team won by nine wickets and reached the semi-finals.

Hamirpur News: स्टेडियम बी टीम नौ विकेट से जीती, सेमीफाइनल में पहुंची

Thu, 16 Oct 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 16 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Stadium B team won by nine wickets and reached the semi-finals.
फोटो 15 एचएएमपी 25- मैच के दौरान खेलते ​खिलाड़ी। विभाग
हमीरपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर बुधवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ। स्टेडियम बी हमीरपुर ने नौ विकेट से विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन


क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया है। पहला मैच श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर व स्टेडियम बी हमीरपुर के बीच खेला गया। श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम 15 ओवर में मात्र 54 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। स्टेडियम बी हमीरपुर के बॉलर करन ने तीन, सिद्धार्थ ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम बी हमीरपुर ने सात ओवरों में एक विकेट खोकर नौ विकेट से मैच जीत लिया। जीत में रामवीर के 23 तथा रिषभ ने 14 रनों का योगदान रहा। टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। कनिष्ठ सहायक शुभम वर्मा, क्रिकेट प्रशिक्षक जीतेंद्र सिंह यादव, एथलेटिक्स प्रशिक्षक दुर्गा प्रसाद गुप्ता, फुटबाल प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार, खेल अनुदेशक अश्विनी, प्रेमप्रकाश, मनोज कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed