फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SP,social medea,hamirpur news

एसपी का ब्लाक प्रमुख को मच्छर कहने का वीडियो वायरल

Sun, 11 Jul 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
SP,social medea,hamirpur news
हमीरपुर। सुमेरपुर में शनिवार को ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान हुए बवाल के बाद एसपी का एक ब्लाक प्रमुख को मच्छर कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, वायरल वीडियो पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि माननीयों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को जिला पंचायत के झलकारी बाई सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने ब्लाक प्रमुख की सुमेरपुर सीट पर मतदान दौरान हुए बवाल पर एसपी पर आरोप लगाए और कहा कि सपा प्रत्याशी ने बीडीसी सदस्यों को उरई के एट में एक विद्यालय में रखा था। वहां पार्टी के एक समर्थक बीडीसी सदस्य ने फोन पर जानकारी दी थी कि उसे जबरदस्ती बंधक बनाया गया है। भाजपा समर्थक वहां जब पहुंचे तो सपा समर्थकों ने मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन

बताया कि सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख की सीट पर मतदान के दौरान भी सपा समर्थकों ने बवाल किया। वहीं सदर विधायक की मौजूदगी में एसपी ने ब्लाक प्रमुख को मच्छर के समान कहे जाने पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह गलत बात है। माननीय लोग सम्मानित होते है, जिनका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच की जाएगी। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव पूरी ईमानदारी से कराए गए हैं। जनता ने भी लोकसभा और विस चुनाव की भांति इस चुनाव में भी पार्टी को आशीर्वाद दिया है। कहा कि पूर्व में सपा व बसपा की सरकारों में चुनाव के दौरान गुंडागर्दी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रजातंत्र में ब्लाक प्रमुख का पद बहुत छोटा मच्छर जैसा पद है। इसके लिए प्रजातंत्र को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। इस लिहाज से यह कहा गया है। किसी के लिए नहीं कहा गया है। -एसपी एनके सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed