फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SP,action,meetiang,hamirpur

ओवरलोडिंग व अवैध खनन पर कार्रवाई करें

Sat, 18 Sep 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
SP,action,meetiang,hamirpur
हमीरपुर। एसपी कमलेश दीक्षित की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाइन में हुई। अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि एआरटीओ व खनिज अधिकारी के साथ मिलकर ओवरलोडिंग व अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाएं।
विज्ञापन

बैठक में सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। अवैध असलहा के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहे फोटो, वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करें। महिला अपराधों में दर्ज मुकदमों को प्राथमिकता से प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाई जाए। जनता की समस्याएं नम्रता पूर्वक सुन समय से निस्तारित करें।
विज्ञापन

आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। मिशन शक्ति फेज-3 के तहत महिला बीट प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करें। लंबित विवेचनाओं व एनसीआर का त्वरित निस्तारण किया जाए। थाना परिसरों की सफाई रखी जाए। पुरस्कार घोषित अपराधियों, जिलाबदर व वारंटियों की अभियान चलाकर शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed