{"_id":"6ace74fd8ef19095ea0970ad","slug":"some-received-food-while-others-went-hungry-they-didnt-even-get-any-gifts-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-146343-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: किसी को भोजन मिला, कोई भूखे पेट रहा... उपहार भी नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: किसी को भोजन मिला, कोई भूखे पेट रहा... उपहार भी नहीं मिले
विज्ञापन
फोटो 13 एचएएमपी 25- राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय परिसर में उपहार के लिए कतार में खड़ी वधुएं।
हमीरपुर। जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी भीड़ के चलते किसी को भोजन मिला तो किसी को भूखे ही रहना पड़ा। कार्यक्रम में शामिल होने आए वर-वधू पक्ष के लोग ठेलों में चाट बतासा और फलाहार कर पेट भरते नजर आए। कार्यक्रम में 355 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। इनमें सात मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। इस दौरान उपहार का सामान पाने के लिए वधुओं को घंटों लाइन पर लगकर पसीना बहाना पड़ा।
मंगलवार को जनपद के सातों विकास खंडों के 355 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 348 हिंदू एवं सात मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। जिला प्रशासन की ओर से एक साथ इतने जोड़ों का विवाह कराने में पसीने छूट गए। कार्यक्रम परिसर में करीब 3500-4000 लोगों के इकट्ठा होने से व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। दोपहर तीन बजे तक उपहार का सामान पाने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। वर-वधुएं घंटों लाइन पर लगकर पसीना बहाते रहे। किसी को भोजन मिला तो किसी को भूखे ही रहना पड़ा। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश द्विवेदी और जलीस खान द्वारा किया गया।
सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक नवीन गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, बीडीओ मौदहा श्वेता तिवारी, बीडीओ सुमेरपुर एसके श्रीवास्तव, बीडीओ राठ मनोज गुप्ता, बीडीओ गोहांड विनोद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाहर से फल लाकर भरा पेट
कार्यक्रम में सुबह नौ बजे आ गए थे, शाम को चार बजने को हैं। अभी तक न उन्हें उपहार का सामान मिला है और न भोजन मिला है। बाहर से फल लाकर खाए हैं। -कालीचरण, सांडी।
दो घंटे देरी आए पुरोहित
कानपुर-सागर हाईवे पर जाम के चलते पुरोहित सर्वेश द्विवेदी कार्यक्रम में दो घंटे देरी से आए। इसके चलते समय से मांगलिक कार्य संपन्न नहीं हो सके। - दिनेश, रेउना।
348 जोड़ों के लिए उपहार का सामान आया था। बाद में सात से आठ जोड़े और बढ़ जाने से सामान घट गया। आठ से 10 जोड़ों को उपहार का सामान नहीं मिल सका है। उन्हें संबंधित बीडीओ को भेजकर सामान उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन की कोई कमी नहीं रही। -हिमांशु अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी।