फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Soldier's son killed in road accident, two injured

बाइक आटो भिड़ंत में सिपाही के बेटे की मौत, दो घायल

Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Soldier's son killed in road accident, two injured
हमीरपुर। शहर में जिला कारागार के पास बाइक व ऑटो की भिड़ंत में सिपाही के पुत्र की मौत हो गई, दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कुंडौरा गांव निवासी तरुण उर्फ दीपू (18) शहर निवासी अपने ममेरे भाई शिवांश (14) पुत्र बिंदा प्रसाद के साथ बाइक से अपनी मामी के घर आ रहा था। जिला कारागार के सामने आटो व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में हेलापुर निवासी आटो चालक अशोक कुमार (28) सहित बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यातायात पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। हेलमेट न लगाए होने से दीपू के सिर पर गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस के ईएमटी मो.शकील व पायलट योगेंद्र ने बताया कि कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत दीपू की मौत हो गई। अशोक कुमार की हालत नाजुक है। कोतवाल भरत कुमार ने बताया शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक तरुण के पिता चित्रकूट में सिपाही के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed