फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Socialist ideology has a deep connection with Bundelkhand: MP

समाजवादी विचार धारा का बुंदेलखंड से गहरा नाता : सांसद

Sun, 05 Jul 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Socialist ideology has a deep connection with Bundelkhand: MP
फोटो05एचएएमपी13 प्रेसवार्ता को संबोधित करते सपा सांसद सनातन पांडेय। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। समाजवादी पार्टी के बलिया से सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि बुंदेलखंड का समाजवादी विचारधारा से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने दावा किया कि समाजवाद के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया ने चित्रकूट में भगवान राम के आदर्शों को समाजवाद से जोड़ने की परिकल्पना की थी जिसे नेता जी ने रामायण मेला की शुरुआत कर आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

रविवार को उद्योग नगरी में सपाइयों ने सांसद का स्वागत किया। इसके बाद प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि बुंदेलखंड ऋषि-मुनियों और भगवान राम की तपोभूमि है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की जनता ने समाजवादी पार्टी को मजबूत समर्थन दिया। राम मंदिर चोरी प्रकरण से देश की भावनाएं आहत हुई हैं। कहा कि सरकार प्रभावशाली लोगों को बचाने और छोटे लोगों पर कार्रवाई करने का काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 का चुनाव उन्होंने समाजवादी पार्टी के समर्थन से जीता था लेकिन बाद में सत्ता के लिए भाजपा के साथ चले गए।
विज्ञापन

सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर खतरा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही है और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। यहां पर सपा नेता कुलदीप शुक्ला, नंदकिशोर शिवहरे, सभासद दीपक शर्मा, राधे शुक्ला, विक्की मिश्रा, अज्जू मिश्रा, मोनू तिवारी, संजय यादव, अंकुश यादव, मानस शुक्ला, राजा पंडित, अजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed