फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sneak in the line at the bank-breaking slogan

लाइन से हटकर बैंक में घुसने पर की नारेबाजी

Sun, 20 Nov 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sneak in the line at the bank-breaking slogan
गहरौली स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर लगी लोगों की लाइन। - फोटो : Amar ujala

नोटबंदी की मार झेल रहे लोग खासे परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों क ी बैंकों में नई करेंसी न मिलने से लोगों का धैर्य टूटने लगा है। गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में शनिवार को लाइन से हटकर कुछ लोगों द्वारा बैंक के अंदर घुसते ही लाइन में खड़े लोगों ने जमकर हंगामा काटा। प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बैंक में दोपहर दो बजे तक मात्र 40 लोग ही दो-दो हजार रुपये पा सके।

विज्ञापन


वहीं, शादी वालों को सिर्फ 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इधर, बैंक स्टाफ की कमी से जूझ रहा है।
ग्रामीण बैंक में नई करेंसी पाने के लिए लोग सुबह से लाइन में खड़े हो जाते हैं। लेकिन खाता धारकों को बैंक से लंबी जद्दोजहद के बाद दो हजार रुपये ही हाथ लग रहे हैं। शनिवार को भी बैंक के बाहर लाइन लगी रही। दोपहर में अक्सर बैंक में आने जाने वाले दो लोग जैसे ही घुसे तभी लोगों को आशंका हुई कि ये लोग नोट एक्सचेंज कराने घुसे हैं। इसी को लेकर लोगों ने हंगामा करते हुए शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


काफी देर तक लोग हो हल्ला मचाते रहे। उधर, कर्मचारियों की कमी के चलते जनरेटर चलाने वाले आपरेटर और बैंक मित्रों को भी लगाया है। इस मामले में प्रबंधक किशनलाल यादव ने कहा कि बैंक में वह मिलाकर तीन का स्टाफ है। एक कर्मी बीमार होने से अवकाश पर है। इस गांव की आबादी को देखते जो नई करेंसी मिल रही है। जो बेहद कम है। फिर भी सभी को बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से स्टाफ बढ़ाने को कहा है। संभावना जताई कि सोमवार को एक कर्मचारी उन्हें मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed