फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Slaughtering the throat of a worker sleeping at home

मजदूर युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Thu, 14 Apr 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Slaughtering the throat of a worker sleeping at home
सरीला (हमीरपुर)। घर पर सो रहे मजदूर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह परिजन से खून लथपथ शव देख तो कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के धौहल बुजुर्ग गांव निवासी प्रेम प्रकाश (45) अपने बड़े भाई चंद्रपाल व मंझले महिपाल से अलग पत्नी बच्चों के साथ रहता था। पिता रामप्रकाश व मां भी तीनों बेटों से अलग रहते हैं। प्रेम प्रकाश खेती के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता था। वह शराब का लती था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक मंगलवार को नशे में पत्नी और बच्चों से झगड़ने के बाद प्रेम मकान के आगे के हिस्से में निर्माणाधीन कमरे में लेट गया। बुधवार सुबह जब घरवाले उठे तो कमरे का दरवाजा खुला था। चारपाई पर प्रेम प्रकाश का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके गले में धारदार हथियार से वार किया गया था। मृतक के भाई महिपाल ने बताया कि प्रेम के दो बेटे और दो बेटियां हैं। जिसमें बड़ी बेटी सुमन की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी रोशनी कक्षा 10 में पढ़ती है। बड़ा बेटा सीतू (22) मेहनत मजदूरी करता है। छोटा बेटा रोहित (14) पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसके भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार घटना स्थल फील्ड यूनिट टीम के साथ पहुंचे। तलाशी के दौरान पुलिस को दूसरे कमरे से एक कुल्हाड़ी भी मिली। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक ने अपने कब्जे में लिया है। एएसपी ने बताया कि हत्या का कारण अभी साफ नहीं हो सका है। बेटे सीतू की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।

- पांच माह पूर्व साढ़े छह लाख रुपये का हुआ था बंटवारा
पुलिस सूत्रानुसार मृतक प्रेम प्रकाश के पिता राम प्रकाश का पैतृक गांव भरुआसुमेरपुर क्षेत्र स्थित चंदौखी है। पिता करीब ढाई दशक पहले धौहल गांव में आकर रहने लगे थे। पिछले साल नवंबर माह में प्रेम प्रकाश के पिता ने पैतृक जमीन बेंची थी। जिसका 6 लाख 50 हजार रुपया मिला था। पिता ने उक्त रकम मंझले बेटे महिपाल व मृतक प्रेम प्रकाश में बांटी दी थी। बड़े बेटे को कुछ नहीं मिला था। प्रेम प्रकाश उसी रकम से अपने मकान का निर्माण करा रहा था। वह शराब का लती था। इसको लेकर घर में लड़ाई झगड़ा भी होता था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पारिवारिक कलह व संपत्ति के विवाद सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed