फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   six hafij dastarbandi praogramme in maulana day

मौलाना डे पर छह हाफिजों की दस्तारबंदी

Sun, 15 Nov 2015 10:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर। Updated Sun, 15 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
six hafij dastarbandi praogramme in maulana day

कस्बा स्थित मदरसा हलीम मुस्लिम यतीमखाना में मौलाना डे पर छह हाफिजों की दस्तारबंदी की गई। इसका देर रात तक जश्न मनाया गया। जलसे  में जहां मौलानाओं की तकरीरों ने लोगों के दिलों को छू लिया, वहीं मशहूर शायरों के नातिया कलामों पर लोग झूमते रहे।

विज्ञापन


कस्बे स्थित हलीम मुस्लिम यतीमखाना मदरसा रहमानियां के संस्थापक हाजी सैय्यद मौलाना सलीम जाफरी की याद में रविवार सुबह कुरआन ख्वानी कर उन्हें सबाब पहुंचाया गया। वहीं शनिवार  रात मदरसे में कुरआन पढ़कर हाफिज हुए छह बच्चों की दस्तारबंदी आवामी इमदाद कमेटी ने की।
विज्ञापन


जलसे का संचालन मौलाना अताउरर्हमान ने किया। कुरआन पाक की तिलावत हाफिज नसीर शाह ने की। इसके बाद कस्बे के शायरों ने  नात शरीफ पेश की। जबकि भदोही से आए शायरे इस्लाम कामिल ने शानदार नात पेश की। वहीं फिरोजाबाद से आए अल्लामा मौलाना आदम मुस्तफा ने दिलों को झकझोर देने वाली तकदीर की। उन्होनेे अल्लाह और पैगंबरे इस्लाम की मुलाकात, मेराज व नमाज के वाकयात बयान किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकर नगर के निदाय हक दारूल उलूम से आए अल्लामा मौलाना हबीरूरर्हमान ने भी तकरीर की। बहराइच से आए शायर मोहम्मद इशफाक की नात पर खूब वाहवाही की गई। जलसे में पारा रैपुरा निवासी हाफिज मोहम्मद आमिर, फतेहपुर के हाफिज अब्दुल हफीज, गोयरा मुगली के हाफिज महमूब, मोहम्मद अनवार, हाफिज अरबाज व हाफिज अनवार की दस्तारबंदी की गई। दस्तारबंदी के बाद लोगों ने इन्हे मालाओं से लाद दिया। जलसे में कस्बेे और आसपास के लोगों के अलावा दूरदराज से आए लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed