फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   shop vandalism, robbery

दुकान में तोड़फोड़, तमंचे की नोक पर रुपये छीने

Mon, 10 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
shop vandalism, robbery
राठ। नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला चरखारी रोड में दबंगों ने एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट कर दी। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला चरखारी रोड निवासी मुन्नी देवी रैकवार ने बताया कि घर में परचून की दुकान किए हैं। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर परिवार सहित खाना खा रहीं थी। तभी मोहल्ले के युवक ने मसाला लेने के बहाने उनका दरवाजा खुलवाया। आरोप है कि अपने एक दर्जन साथियों सहित घर में घुस गया। तमंचा दिखाकर दुकान में रखे करीब दो हजार रुपये लूट लिए। दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। उसकी जंजीर भी छीन ली। जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है। यूपी 112 पुलिस के आने से पहले आरोपी भाग चुके थे। दबंग पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed