{"_id":"57b0b9574f1c1b4e446eb32a","slug":"shilpa-queen-sawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन क्वीन बनीं शिल्पा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन क्वीन बनीं शिल्पा
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सावन क्वीन को ताज पहनाती चमेली गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीओमर अमर वैश्य महिला मंडल के सावन तीज महोत्सव में शिल्पा गुप्ता को सावन क्वीन चुना गया। मुख्य अतिथि डा.श्रेया ने सावन क्वीन को ताज पहनाया।
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित गेस्ट हाउस में श्रीओमर अमर वैश्य महिला मंडल द्वारा आयोजित सावन तीज महोत्सव की शुरुआत महिला मंडल की अध्यक्ष भावना ओमर ने गणपति की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर की। वरिष्ठ संरक्षिका चमेली गुप्ता ने कहा कि महिला मंडल समाज की महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
रानी गुप्ता ने कहा कि हमें एक और एक दो नहीं बल्कि एक और एक ग्यारह होने की जरूरत है। छाया ओमर ने कहा कि हमें बुजुर्गों का अनुभव तथा महिलाओं के साथ की जरूरत है। संचालन करते हुए नेहा ओमर ने कहा कि हमें ऐसे सारथियों की जरूरत है जो अपने समाज को एक नई दिशा देने के लिए निष्ठावान, कर्मठ एवं निजी स्वार्थ से परे होकर काम करें।
विज्ञापन
सावन क्वीन थीम के अनुसार महिलाएं सितारों व नग से जड़ी हरे रंग की साड़ियां पहने थीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद शिल्पा गुप्ता को सावन क्वीन चुना गया। जबकि पैचिंग प्रतियोगिता में नीलम ओमर विजयी रहीं। इस मौके पर बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुधा गुप्ता, विनीता गुप्ता, रीता, चमेली, रेखा, छाया, कुमकुम, शशी, मीनू, अर्चना आदि महिलाएं मौजूद रहीं।