{"_id":"62f9399abe1abc2eb72a76ec","slug":"seven-more-found-corona-infected-in-hamirpur-district-hamirpur-news-knp7128945146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर जिले में सात और मिले कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर जिले में सात और मिले कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
हमीरपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। रविवार को सात और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें तीन महिलाओं सहित चार पुरुष हैं।
सर्वाधिक पांच कोरोना संक्रमित सुमेरपुर ब्लाक में मिले हैं। इनमें 17 वर्षीय किशोर, 42 वर्षीय अधेड़, 21 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय महिला व 30 वर्षीय युवती शामिल हैं। जिला मुख्यालय में 20 वर्षीय युवती व 50 वर्षीय अधेड़ में कोरोना की पुष्टि हुई है।
दो दिन पूर्व जिला कारागार के नौ बंदियों सहित ग्यारह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मौजूदा समय में जनपद में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 26 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आईसोलेट किया है। सीएमओ डॉ.एके रावत ने बताया कि रविवार को सात कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिसमें पांच सुमेरपुर व दो शहर निवासी मरीज पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। कहा कि कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है।