फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Selection trials for state level competitions on October 6, 7 and 9

Hamirpur News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का चयन ट्राॅयल्स 6, 7 व 9 अक्तूबर को

Sun, 05 Oct 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 05 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Selection trials for state level competitions on October 6, 7 and 9
हमीरपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष व जूनियर बालक वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। इसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन 6, 7 व नौ अक्तूबर को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी चयन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। इनमें सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 अक्तूबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में होना है। इसी प्रकार जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 अक्तूबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम वाराणसी में किया जाना है। वहीं, सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 अक्तूबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम गौतम बुद्ध नगर में होना तय है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन जनपद व मंडल स्तर पर किया जाना है। जिलास्तर पर सात अक्तूबर को सुबह 11 बजे राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर पुरुष वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का ट्राॅयल्स किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed