भरुआसुमेरपुर। जिला विज्ञान क्लब के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधुनिक क्षेत्र में उद्यमिता प्रोत्साहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रसार वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर ने ऑर्गेनिक फार्मिंग, वर्मी कंपोस्ट अभियान की जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों को केंद्रों पर जाकर खेती के तरीके समझने की सलाह दी।
इस दौरान रिटायर्ड सहायक निदेशक मृदा परीक्षण एम. हबीब खान ने मृदा स्वास्थ्य पर जानकारी दी। सेवानिवृत्त एडीओ कृषि एवं जैविक खेती विशेषज्ञ रामसनेही साहू ने नाडेप कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट, जैविक कीटनाशक आदि पर वैज्ञानिक एवं प्रायोगिक जानकारी दी। विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जीके द्विवेदी ने कहा कि ऑर्गेनिक फार्मिंग स्थलों का निरीक्षण कराया जाएगा। सियादीप प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधक प्रमोद कुमार शुक्ला ने आईपीसी धाराओं के संबंध में वैधानिक जानकारी देते हुए फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एफपीओ) के संबंध में जानकारी दी।