{"_id":"166873f8bf36ef9928c95cced6d2a323","slug":"securityguard-recuritment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिक्योरिटी गार्डों की भर्ती कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्योरिटी गार्डों की भर्ती कल से
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला में एसएससीआई सिक्योरिटी गार्डों की भर्ती एवं पंजीकरण शिविर 8 व 9 नवंबर को ब्राइट सन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहरे बड़सर में 10 नवंबर को होगा। ब्लॉक पंचायत समीति हाल हमीरपुर में 12 तथा सुजानपुर के चौगान में 13 नवंबर को भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
भर्ती अधिकारी जय किशन ने बताया कि भर्ती का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर से अधिक और शारीरिक रूप से हृष्ट-पुष्ट होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड कंपनी चयनित उम्मीदवारों को पेंशन, ईपीएफ, ईएसआई, इंश्योरेंस, बोनस, प्रमोशन, खाने व रहने की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इसके साथ ही चयनित उम्मीदवार के दो बच्चों की पढ़ाई के लिए आईपीएस स्कूल में दाखिला आदि सुविधाएं प्रदान करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों का 150 रुपये का फार्म भी मौके पर ही भरा जाएगा। एक माह के आवासीय प्रशिक्षण के उपरांत ही उनकी प्लेसमेंट की जाएगी।
विज्ञापन