फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Secondary schools facing shortage of teachers

Hamirpur News: शिक्षकों की कमी से जूझ रहे माध्यमिक विद्यालय

Sat, 23 Sep 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Secondary schools facing shortage of teachers
हमीरपुर। माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों के कुल सृजित 842 पदों के सापेक्ष 307 पद रिक्त हैं। जिसके चलते इन विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं के अभिभावकों को उनके भविष्य की चिंता सता रही है। गतवर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 11263 छात्रों का अधिक पंजीयन हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 153 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। जिनमें 31 सरकारी, 22 अर्ध सरकारी, नौ संस्कृत विद्यालय व 91 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। इनमें कुल 85 हजार 686 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिनमें 47262 बालक व 38424 बालिकाएं अध्यनरत हैं। जबकि गतवर्ष कुल 72423 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे।
विज्ञापन

31 राजकीय विद्यालयों में सृजित 16 प्रधानाचार्यों के सापेक्ष आठ पद रिक्त हैं। वहीं 153 प्रवक्ताओं के सापेक्ष 44 पद रिक्त, 275 सहायक अध्यापकों के सापेक्ष 125 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार अर्धसरकारी कुल 22 विद्यालयों में आठ प्रधानाचार्य, 29 प्रवक्ता व 93 सहायक अध्यापकों के पद रिक्त हैं। जिनमें ज्यादातर गणित, अंग्रेजी व विज्ञान विषयों के प्रवक्ता नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गतवर्ष प्रदेश स्तर पर तीन बच्चों ने परचम फहराया था। जिला स्तर पर 18 बच्चों ने टाॅपटेन में जगह बनाई थी। जिसके चलते पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 11 हजार से अधिक छात्र संख्या बढ़ी है। शिक्षा में सुधार लाने के लिए निरंतर विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षकों को निर्देशित किया जा रहा है। साथ ही शिक्षा में सुधार लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। रिक्त पड़े पदों के लिए शासन स्तर पर लगातार पत्राचार भी किया जा रहा है।
- केके ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed