फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SDM called as a patient, ambulance reached village in 15 minutes

Hamirpur News: एसडीएम ने मरीज बनकर किया फोन, 15 मिनट में गांव पहुंची एंबुलेंस

Tue, 07 Nov 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
SDM called as a patient, ambulance reached village in 15 minutes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर/ राठ/ मौदहा। मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एंबुलेंस की व्यवस्थाओं का अलग-अलग तहसीलों में एसडीएम ने जायजा लिया। बता दें कि मंगलवार के अंक में अमर उजाला ने सरकारी एंबुलेंस बीमार तो कैसे बचाई जाएगी मरीजों की जान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है। मौदहा एसडीएम राजेश मिश्र ने भी अस्पताल पहुंचकर एंबुलेंस को चेक किया।
राठ
संवाद के अनुसार एंबुलेंस कर्मियों की सक्रियता परखने के लिए एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने बड़ा गांव से मरीज बनकर 108 नंबर पर फोन किया। 15 मिनट में मौके पर एंबुलेंस पहुंचने पर कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया मंगलवार को एंबुलेंस सेवा की हकीकत परखने के लिए शहर से साढ़े चार किलोमीटर दूर बड़ा गांव पहुंचे। जहां से 108 एंबुलेंस सेवा को आपात स्थिति बताते हुए सूचना दर्ज कराई। बताया मात्र 15 मिनट में एंबुलेंस गांव पहुंच गई। एंबुलेंस के लिए गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब इतना ही टाइम निर्धारित है। एसडीएम ने एंबुलेंस के एमटी विमल कुमार, पायलट इशरत अली व एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी कपिल वाष्णेय की सराहना की। कहा कम से कम समय में कॉलर तक पहुंच कर समय से सीएचसी में भर्ती कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------

दो डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले

राठ। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने सोमवार सुबह 10.15 बजे सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। बताया दो डॉक्टर व एक लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। महिला वार्ड में तीन प्रसूताएं मिलीं। वहीं आकस्मिक वार्ड में एक मरीज भर्ती था। बताया सफाई व्यवस्था व दवाओं की उपलब्धता समुचित पाई गई। सीएचसी के पीछे मेडिकल स्टोर संचालित हैं। मेडिकल स्टोर तक जाने के लिए सीएचसी की बाउंड्रीवाल से सीड़ियां बना लीं गईं। एसडीएम ने सीढियां तोड़ने के साथ बाउंड्रीवाल को ऊंचा कराने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed