फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Scuffle breaks out between consumers and workers during smart meter installation

Hamirpur News: स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान उपभोक्ताओं व कर्मियों के बीच हाथापाई

Thu, 13 Nov 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 13 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Scuffle breaks out between consumers and workers during smart meter installation
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के चांद थोक में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान पुरानी केबल ले जाने से मना करने पर निजी कर्मियों ने उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता की। एक उपभोक्ता का जबरन बिजली कनेक्शन दिया। विवाद की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड नंबर छह में चांद थोक निवासी उपभोक्ता महादेव प्रजापति, राजेश, नंदकिशोर धुरिया, जोगेंद्र प्रजापति ने बताया कि कुछ लोग विद्युत कर्मी बनकर उनके यहां स्मार्ट मीटर लगाने आए थे। स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान वह पुरानी केबल काटकर ले जाने लगे। मना करने पर इन कर्मियों ने उनके साथ धक्कामुक्की कर अभद्रता की। आरोप है कि आदेश दिखाने की बात सुनते ही उन्होंने उपभोक्ता नंदकिशोर धुरिया का कनेक्शन काट दिया। इसी बीच एक उपभोक्ता ने डायल 112 को हंगामा होने की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। किसी का कनेक्शन काटने के लिए निजी कर्मी अधिकृत नहीं हैं। साथ ही उपभोक्ताओं द्वारा पूर्व में लगाई गई केबल भी नहीं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed