{"_id":"57a8d7534f1c1b2b12ee48a0","slug":"sawan-queen-were-took-for-nishi-and-prinsi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन क्वीन चुनीं गईं निशी और प्रिंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन क्वीन चुनीं गईं निशी और प्रिंसी
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
हरियाली तीज महोत्सव पर झूला झूलती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी आवास पर गुलशन वेलफेयर सोसायटी ने हरियाली तीज उत्सव मनाया। उत्सव में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में निशी गुप्ता व बालिकाओं में प्रिंसी को सावन क्वीन चुना गया।
विज्ञापन
सोमवार को जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव के आवास पर गुलशन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रिदम एकेडमी की सचिव डा.श्रेया ने हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
ज्यादातर महिलाएं व बालिकाएं हरे रंग की ड्रेस पहनकर अलग छटा बिखेर रही थीं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाओं में निशी गुप्ता व बालिकाओं में प्रिंसी को सावन क्वीन चुना गया।
विज्ञापन
तंबोला प्रतियोगिता में भावना ओमर व श्रेया ओमर तथा सावन गीत प्रतियोगिता में नेहा ओमर अव्वल रहीं। डा.श्रेया ने बताया कि नगर की महिलाएं व बालिकाएं सावन के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एके सिंह से मिलने के लिए उत्साहित थी।