{"_id":"56db277e4f1c1b3b2d8b4c5d","slug":"save-gauraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरैया बचाने का संकल्प दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरैया बचाने का संकल्प दिलाया
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को घोंसले वितरित किए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवेदन समिति की बैठक में जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने लोगों को गौरैया बचाने का संकल्प दिलाया। डीएम ने एक दर्जन से अधिक बच्चों को घोंसले वितरित किए।
विज्ञापन
बैठक में डीएफओ एपी त्रिपाठी ने कहा कि लुप्त होती जा रही गौरैया को बचाने की जरूरत है।
इसके लिए सरकार ने मुहिम छेड़ रखी है। वनक्षेत्राधिकारी संजय शर्मा, वन दरोगा पीडी श्रीवास, सतीश श्रीवास और लतीफ अहमद मौजूद रहे। उधर भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को कस्बे के ज्योतिराव शिक्षा सदन में वन क्षेत्राधिकारी एके चौधरी के नेतृत्व में गौरैया के संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इसमें बताया कि पक्के निर्माण, मोबाइल टावरों के कारण गौरैया की संख्या कम हो रही है। मौके पर स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकाें ने गौरैया को बचाने की शपथ ली। वन क्षेत्राधिकारी ने 15 छात्र-छात्राओं को घाेंसले वितरित किए। वन रक्षक वासुदेव यादव, बच्चूलाल, रामगोपाल, भगवानदीन, विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन