फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   samasya,civic,light,hamirpur

पांच माह से खराब सौर ऊर्जा प्लांट

Sun, 26 Sep 2021 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
samasya,civic,light,hamirpur
हमीरपुर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 10 व 12 की गलियों को रोशन करने के लिए मेरापुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर की छत पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाया गया था। वार्ड की गलियों में 67 पोल व लाइटें लगाकर रोशन किया गया था। मगर प्लांट में कुछ खराबी के चलते पांच माह से वार्ड की गलियों में अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन

मेरापुर मोहल्ला निवासी रामपाल, कल्लू, सुरेश, सुरेंद्र, राम सिंह, अमर सिंह, शैलेंद्र, महेंद्र, निर्भय आदि ग्रामीणों ने बताया प्राथमिक विद्यालय परिसर की छत पर सौर ऊर्जा प्लांट लगा है। जिससे मेरापुर व भिलांवा वार्ड की गलियों में रात भर उजाला रहता था। गलियों में 67 पोलों में लाइटें लगीं हैं। जिसके बाद देखरेख के लिए नगर पालिका को हैंडओवर किया गया था। जो बिजली के न होने पर जलती रहती थी। जिससे आवागमन में सहूलियत होती थी।
विज्ञापन

मगर पांच माह से प्लांट में कुछ खराबी के चलते गलियों में अंधेरा छाया रहता है। कई बार नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई है। साथ ही नगर पालिका की लगाई गईं तीन दर्जन स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। पालिका कर्मी नहीं बदल रहे हैं। सौर ऊर्जा प्लांट की व्यवस्था देख रहे नगर पालिका के लिपिक बैजनाथ ने बताया वार्ड के लोगों से सूचना मिली है। सौर ऊर्जा कंपनी को पत्र लिखा गया है। जल्द ही सौर ऊर्जा प्लांट की खराबी को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed