{"_id":"68b5ee8d6ad767733e01ecb9","slug":"salary-of-three-including-the-medical-officer-in-charge-absent-from-phc-stopped-hamirpur-news-c-223-1-ham1002-129593-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पीएचसी से नदारद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समेत तीन का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पीएचसी से नदारद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समेत तीन का रोका वेतन
Tue, 02 Sep 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. संजय कुमार बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। अंकिता गुप्ता नर्सिंग ऑफिसर, रजनी वार्ड आया नदारद रहे। वहीं भ्रमण पंजिका नहीं पाई गई।
सीएमओ डा. गीतम सिंह ने बताया कि समस्त अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी से मरीजों एवं तीमारदारों के साथ अच्छा बरताव रखने व बाहर से कोई दवा न लिखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डॉ. तरुण पाल, डाॅ. बिंदेश कुमार, डाॅ. मोहम्म्द कादरी, डाॅ. समा परवीन उपस्थित मिले। वहीं ओपीडी में 322 मरीज देखे गए एवं तीन मरीज भर्ती हुए। इसके बाद दोपहर दो बजे मैटरनिटी विंग एवं कार्यालय का निरीक्षण किया गया।