फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   road,civic,hamirpur

बनते ही उखड़ा फोरलेन, फर्म को नोटिस

Sun, 19 Sep 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
road,civic,hamirpur
हमीरपुर/कुरारा। कालपी-हमीरपुर फोरलेन जगह-जगह उखड़ने लगा है। लोनिवि ने इस फोरलेन पर अभी दो माह पूर्व करीब 10 करोड़ खर्च कर मरम्मत कराया था। कस्बे के अंदर करीब एक किमी लंबे इस फोरलेन पर हाटमिक्स प्लांट से बिछाई गई गिट्टी व तारकोल कई स्थानों पर फटकर सिमट गई है। गड्ढों में तब्दील इस फोरलेन को लेकर लोग विभाग पर उंगली उठा रहे हैं। इधर अधिशासी अभियंता संबंधित फर्म के ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

कुरारा कस्बे में मनकी तिराहे के पास कई स्थानों पर एक साइड में हाईवे उखड़ गया है। सड़क पर गड्ढे हो जाने से बारिश में जलभराव होता है। वहीं बस स्टैंड के पास सड़क उखड़ती जा रही है। कस्बावासियों का कहना है दो माह पूर्व जनपद के बार्डर सरसई गांव से मुख्यालय तक लोनिवि ने फोरलेन की मरम्मत कराई है। मरम्मत कार्य को अभी दो माह भी नहीं हुए हैं, लेकिन हाईवे पर गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं दलदल में तब्दील कुरारा बेरी मार्ग में लोनिवि ने गड्ढों में ईंट भरने के साथ मिट्टी डलवाई थी। जो बारिश में वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। दोपहिया वाहनों के साथ ई रिक्शा से गिरकर लोग चुटहिल हो रहे हैं। शहर से लेकर शीतलपुर गांव तक बारिश में कई स्थानों पर कटाव हो गए हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमएल वर्मा का कहना है फोरलेन पर घटिया कार्य कराने को लेकर संबंधित फर्म के ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। कहा बारिश खत्म होते ही फिर से मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed