{"_id":"610fd1188ebc3ef39f042e43","slug":"road-civic-hamirpur-hamirpur-news-knp6449727194","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाके की ज्यादातर सड़कें चलने लायक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाके की ज्यादातर सड़कें चलने लायक नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहरौली। लोनिवि की उदासीनता से गहरौली समेत आसपास के गांवों की आधा दर्जन सड़कें खस्ताहाल हैं। पैदल चलना भी मुश्किल है। वहीं बारिश में सड़कों की हालत और भी खराब हो गई है। ग्रामीणों ने विभाग और जनप्रतिनिधियों को दर्जनों बार अवगत कराया, मगर सड़कों की दुर्दशा जस की तस है।
बतादें सबसे खराब हालत गहरौली से बांदा जोड़ने वाले मार्ग का है। गहरौली से हुसैना तगारी तक 6 किमी सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। हुसैना और गहरौली के बीच में तीन कटान होने से चार पहिया वाहनों के साथ दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। जिसके चलते बांदा जाने वालों को दिक्कत आ रही है। महोबा लोनिवि के अधीन गहरौली खरेला 10 किमी लंबी सड़क इतनी खराब है कि सफर में करीब 45 मिनट में तय हो पाता है।
पुन्निया गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने से सड़क पर मिट्टी और गड्ढे हो जाने से दो पहिया वाहन प्रतिदिन दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। मजे की बात यह है कि महोबा विधायक राकेश गोस्वामी ने सिर्फ पून्निया गांव तक 6 किमी सड़क निर्माण करवाए जाने की संस्तुति भेजी है। जबकि पूरी सड़क महोबा के अधीन है। इसी प्रकार गहरौली से बरायं 6 किमी सड़क ध्वस्त है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर चेकडैम के आगे नाला से सड़क 600 मीटर कटान होने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। यही हाल गहरौली से कुआं तक 7 किमी सड़क गड्ढों में तब्दील है। इस मामले में राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया गहरौली से बरायं सड़क के लिए ऊच्चीकरण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, शेष अन्य सड़कों का भी प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाएगा।