{"_id":"650f2b133bcc9b24ff0f5377","slug":"road-caved-in-due-to-overloaded-truck-jam-for-12-hours-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-3215-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक से रोड धंसा, 12 घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक से रोड धंसा, 12 घंटे जाम
विज्ञापन
राठ। मल्हौंवा रोड पर मौरंग भरे ओवरलोड ट्रकों की धमाचौकड़ी से रोड पूरी तरह ध्वस्त हो गया। शुक्रवार रात ओवरलोड ट्रक बीच सड़क पर धंस गया। जिससे 12 घंटे से आवागमन बाधित है। आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर हंगामा किया।
शहर के लुधियातपुरा मोहल्ला मल्हौंवा रोड निवासी धर्मेंद्र साहू, माखन सिंह, कैलाश, रामप्रकाश, शीतल, ह्रदेश, विपिन कुमार आदि ने बताया मल्हौंवा रोड ओवरलोड मौरंग भरे ट्रकों के निकलने से पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस रोड पर करीब एक दर्जन गांव हैं। रोड की दशा देख स्कूली वाहनों ने गांव में जाना बंद कर दिया। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है। जर्जर रोड और ओवरलोड ट्रकों की धमाचौकड़ी से हादसों की आशंका बनी रहती है। बताया प्रशासन ओवरलोड पर लगाम कसने में नाकाम है। शुक्रवार रात नहर बाईपास के पास मौरंग भरा ओवरलोड ट्रक बीच सड़क में धंस गया। देखते ही देखते दोनों ओर ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। ट्रकों की साइड से निकलते समय ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे आक्रोशित लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। तहसीलदार राजकुमार गुप्ता ने समझाया पर जाम नहीं खुला। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने कहा नौ ट्रक मौके पर मिले। दो के पास खनिज संबंधी प्रपत्र मिले। सात ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं दो ट्रकों को सीज किया गया है। कार्रवाई के बाद लोगों ने जाम खोल दिया।