फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Road accident deaths in the uncle , nephew injured

मार्ग दुर्घटना में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Fri, 06 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 06 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Road accident deaths in the uncle , nephew injured
हाइवे पर मुख्यालय के चौरादेवी मोड़ पर दो साइकिल सवारों को एक कार ने
विज्ञापन
टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौके पर मौत हो गई और उसके मौसेरे भाई का 14 वर्षीय पुत्र घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा, जबकि कार की नंबर प्लेट साइकिल में फंस गई।

अकौसी का डेरा, सजेती कानपुर निवासी देवी प्रसाद ने बताया कि उसका बेटा रामचंद्र (30) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रामचंद्र के दो पुत्र व एक पुत्री है। गुरुवार सुबह 10 बजे रामचंद्र अपने मौसेरे भाई के लड़के नीरज (14) को साइकिल पर बैठाकर मुख्यालय आ रहा है।

बताया कि नीरज को साइकिल खरीदवानी थी। बताया कि यमुना पुल स्थित चौरादेवी मोड़ के पास जैसे ही उसने साइकिल मोड़ी तभी कानपुर की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में रामचंद्र उछलकर सड़क किनारे पड़े बोल्डर में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में नीरज गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस व राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के पिता ने बताया कि दुर्घटना के  समय कार की नंबर प्लेट साइकिल में फंस गई जिसे कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। कार का नंबर कानपुर का है। कोतवाल पीके यादव ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed