फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rising air of casteism

पूरे दमखम से चुनावी अखाड़े में डटे सभी दलों के प्रत्याशी

Sat, 12 Feb 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rising air of casteism
हमीरपुर। सदर विधानसभा सीट पर यूं तो नौ प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन फिलहाल मुकाबला चार प्रमुख पार्टियों के बीच ही दिख रहा है। कुछ ही मतदाता विकास की बात कर रहे हैं, ज्यादातर वोटरों पर जातिवाद का नशा छाया है। भाजपा, सपा ने प्रजापति, बसपा ने निषाद और कांग्रेस ने क्षत्रिय बिरादरी के प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा सीट पर भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस के साथ नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपनेे तरीके से मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। कुछ जागरूक मतदाता विकास केे मुद्दों पर प्रत्याशियों के सामने अपनी बात रख रहे हैं लेकिन ज्यादातर वोटर जातिवाद की हवा मेें बहते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सपा के टिकट पर दो चुनाव लड़ चुके डॉ. मनोज प्रजापति इस बार भाजपा से चुनावी अखाड़े में हैं। मनोज के पिता शिवचरन प्रजापति बसपा से तीन और सपा से एक बार विधायक रहे हैं। सपा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति भी पहला चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा का सजातीय प्रत्याशी होने से बिरादरी को आकर्षित करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। बसपा प्रत्याशी रामफूल निषाद पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। लंबे समय से संगठन की सेवा करने पर पार्टी ने उन्हें चुनावी अखाड़े में उतारा है। कांग्रेस के टिकट पर पूर्व विधायक अशोक चंदेल के पत्नी राजकुमारी चुनाव लड़ रहीं हैं। वह पति की पहचान को भुनाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मतदाता- 411026
पुरुष मतदाता- 224919
महिला मतदाता- 186101
वर्ग किमी क्षेत्रफल- 4094
साक्षरता - 40.14
मुख्य समस्याएं
सिंचाई साधनों का अभाव, जर्जर सड़कें, उद्योग नदारत, रोजगार की दिक्कत, स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, मुख्यालय में रेलवे लाइन व स्टेशन नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed