{"_id":"6fb56f5e8077b8929ba6b69ce60b8d71","slug":"report-on-5-people-in-case-of-attack-on-chairmen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पर हमले में पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन पर हमले में पांच पर रिपोर्ट
अमर उजालाब्यूरो हमीरपुर।
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत चेयरमैन और सपा महिला प्रदेश सभा कार्यकारिणी की सदस्य पर शुक्रवार शाम हुए हमले के मामले में प्रधानाध्यापक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन पर स्कार्पियो चढ़ाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
नगर पंचायत चेयरमैन माया बाल्मीकि ने थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार शाम वह घर के दरवाजे पर रिश्तेदारों के साथ बैठीं थीं। तभी मोहल्ला निवासी प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक अजय पाल पुत्र गंगाचरण सहित चार अन्य लोग स्कार्पियो से आए और उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जिससे उसके गंभीर चोटें आईं हैं। आरोप लगाया कि स्कार्पियो चालक ने रिश्तेदार की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही गाली गलौज कर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 307/427/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन