फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Report filed on more than a hundred including SP candidate

सपा प्रत्याशी समेत सौ के खिलाफ आचार संहिता व कोविड नियमों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Feb 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Report filed on more than a hundred including SP candidate
भरुआसुमेरपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में जुलूस निकालने पर सपा प्रत्याशी समेत सौ से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इन पर आचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप है।
विज्ञापन

वन विभाग के रिटायर्ड एसडीओ राम प्रकाश प्रजापति सपा के टिकट से पहली बार चुनाव मैदान में हैं। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने सुमेरपुर कस्बे में सैकड़ों की भीड़ के साथ चुनाव प्रचार के लिए जुलूस निकाला। आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं। कोविड नियमों का भी उल्लंघन हुआ। जुलूस में भीड़ व दर्जनों वाहन शामिल थे। सपा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि समर्थन में बिना बुलाए लोगों की भीड़ पहुंच गई थी। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि सपा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति, जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाल, कल्लू यादव, पांच अन्य पदाधिकारियों और सौ से ज्यादा समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed