फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Relief materials turned rotten potatoes

राहत सामग्री में निकला सड़ा आलू

Sun, 29 May 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 29 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Relief materials turned rotten potatoes
मौदहा में सड़ा आलू दिखाता डांडीपुर का लाभार्थी। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को वितरण के लिए आई राहत सामग्री में कई खामियां मिलीं। सामग्री पाने वालों ने सड़ा आलू होने पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम से इसकी शिकायत की है। बीते अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 4,108 पात्रों की सूची तैयार हुई।
विज्ञापन


मई माह में आई राहत सामग्री की पहली खेप 1081 लोगों को वितरित की गई। शनिवार को पुन: 830 लोगों को यह सामग्री वितरित र्हुई। तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि इस समय कुल पात्रों की सूची 4,108 है।
विज्ञापन


सामग्री वितरण में खासा भेदभाव देखा गया। वितरण के दौरान महंगी साड़ियां पहने महिलाएं घूंघट ओढ़े सामग्री ले रही थीं। जब इनसे पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली गई, तो यह मुंह चुराती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लेखपालों ने तहसीलदार व एसडीएम से राहत सामग्री की मात्रा कम होने की शिकायत की। वहीं, भुजपुर के डंाडीपुर निवासी आशाराम, राकेश श्रीवास, रामलखन आदि ने बदबूदार सड़े हुए आलू हाथों में लेकर दिखाए और इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम किशोर गुप्ता ने इन्हें आश्वस्त किया कि वह खराब आलू बदलवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed