{"_id":"62376d1b5cb7dd7c6607f356","slug":"registration-for-wheat-purchase-starts-from-april-1-hamirpur-news-knp686552840","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए पंजीयन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए पंजीयन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एक अप्रैल से शुरू हो रही सरकारी गेहूं खरीद के लिए गेेहूूं बेचने वाले किसानों का पंजीकरण कराने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट चालू हो गई है। कृषक अपने मोबाइल या जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीयन के बाद एसडीएम से सत्यापन कराना होगा। वहीं धान खरीद का पंजीयन करा चुके किसानों को गेहूं का पंजीयन कराना अनिवार्य नहीं है।
रबी सीजन में गेहूं की बुआई का लक्ष्य एक लाख 10 हजार 919 हेक्टेयर के सापेक्ष एक लाख सात हजार 728 हेक्टेयर में की गई है। राजस्व विभाग ने शासन को भेजी रिपोर्ट में कहा कि इस साल गेहूं की पैदावार चार लाख 24 हजार मीट्रिक टन होने की संभावना है। वहीं उत्पादकता 39.41 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है।
शासन ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य पिछले वर्ष की तुलना में 40 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2015 रुपये कर दिया है। गेहूं खरीद के लिए हॉट शाखा, पीसीएफ व एफसीआई एजेंसी को नामित किया है। जिनमें 41 क्रय केंद्र पीसीएफ, सात विपणन शाखा व दो भारतीय खाद्य निगम के निर्धारित किए गए हैं। किसानों को गेहूं के मूल्य का भुगतान उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। बैंक खाता सक्रिय होने के लिए खाते में पिछले तीन महीने में लेन-देन किया गया हो।
विज्ञापन
- ऐसे कराएं पंजीयन
किसान किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्मार्ट फोन से खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएस डाट यूपी डाट गांव डाट इन पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। शासन ने ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की है। पंजीकरण में वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित कराएं।
-खरीफ वर्ष 2021-22 में धान खरीद का पंजीकरण करा चुके कृषकों को गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन उक्त पंजीकरण को संशोधन कर पुन: लॉक कराना होगा। पंजीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1800-800-150 या संबंधित जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
ब्रजेश कुमार यादव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी