फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Reflex truck, killing the helper

पलटा ट्रक, खलासी की मौत

Fri, 25 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Reflex truck, killing the helper
प्र‌तीकात्मक - फोटो : Amar ujala

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के फैक्ट्री एरिया के पाए एक ट्रक हईवे पर खड़े अन्ना मवेशियों को बचाने में असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें ट्रक का खलासी दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। खलासी लखनऊ का रहने वाला था।

विज्ञापन


लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज निवासी राजेश (30) पुत्र लल्लू प्रसाद ट्रक में खलासी का काम करता था। बुधवार की रात वह एक ट्रक में कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। तभी रात में सुमेरपुर थानाक्षेत्र के फैक्ट्री एरिया के पास सड़क पर बैठे अन्ना मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटा। जिससे ट्रक का खलासी राजेश दब गया।
विज्ञापन


अन्य ट्रक चालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में दबे खलासी को बाहर निकाला। जबकि ट्रक चालक मामूली रूप से चुटहिल था। गंभीर रूप से घायल खलासी को 108 नंबर एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमेरपुर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि ट्रक कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। सड़क में बैठी अन्ना मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें ट्रक का खलासी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चालक मामूली रूप से चुटहिल था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed