{"_id":"58cd77004f1c1b2a5a32bc24","slug":"rashtravadi-party-instead-of-caste-and-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति व धर्म की नहीं बल्कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति व धर्म की नहीं बल्कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
मौदहा में होली मिलन कार्यक्रम में बोलते सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के होली मिलन कार्यक्रम में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि पार्टी की भारी जीत से आज मुसलमान नहीं आतंकवादी डरे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों के आर्थिक ढांचे को सुधारने का प्रयास शुरू कर दिया है। भाजपा किसी जाति व धर्म की नहीं राष्ट्रवादी पार्टी है।
नगर पालिका परिषद में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि बुंदेलखंड की पेयजल समस्या तत्परता से निपटाई जाएगी। मप्र की सीमा पर तीन हजार ट्रक मौरंग से भरे खड़े हैं। कहा कि बालू खनन पर नई नीति बनेगी। आजम खां के एक सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुसलमानों के बुनियादी ढांचों को मजबूत करना चाहते हैं।
सभागार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, कार्यकर्ता पहुंचे। जय श्रीराम के नारों से परिसर गूंज उठा। इस मौके पर जिला प्रभारी महोबा अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि अब अच्छे दिन आ गए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष जयकरन सिंह ने कहा कि बुराइयाें के खिलाफ लड़ना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
जगदीश प्रसाद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव के समय कहा था कि केसरिया होली खेलने का मौका मिलेगा वह मिला। और आज उसी क्रम में यह कार्यक्रम हो रहा है। संचालन सुरेंद्र तिवारी ने किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बाल्मीकि गोस्वामी, सुरेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अशोक गुप्ता, जगत गुप्ता, मुन्ना सिंह, प्रहलाद सिंह अल्लू, आकाश त्रिपाठी, प्रमोद वर्मा, कुलदीप निषाद समेत स्थानीय युवा शामिल रहे।
भरुआसुमेरपुर के कस्बे के टाउन हाल में होली मिलन समारोह में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने सभी को बधाई दी। साथ ही बूथ अध्यक्षों को वंचित, निराश्रित व पात्र लोगों की सूची बनाकर पेंशन दिलाने की पहल करने के लिए कहा।
इस मौके पर गणेश यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के बुंदेलखंड अध्यक्ष मुनीरखान, कु लदीप निषाद, शिवनारायण सोनकर, अर्जुन सिंह, रणवीर सिंह लाला, योगेश योगी, पुष्परोज सोनी, किशन व्यास, द्रगपाल सिंह चंदेल, देवेंद्र पालीवाल, रोहित शिवहरे, मीना यादव, ऊषा सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।