फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rajbhabar asked the farmers, what empty stomach yoga could be possible

राजब्बर ने किसानों से पूछा, क्या खाली पेट योग हो सकेगा

Wed, 21 Jun 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 21 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rajbhabar asked the farmers, what empty stomach yoga could be possible
छानी में किसान सभा को संबोधित करते राजबब्बर। - फोटो : Amar ujala

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने छानी में आयोजित किसान सभा के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। किसानों से सवाल करते हुए कहा कि क्या खाली पेट किसी से योग हो सकेगा। इसका जनता ने न में जवाब देते हुए जमकर तालियां बजाईं। कहा कि मप्र में किसान आंदोलन की चिंगारी पैदा हो गई है। जो देश के कोने-कोने तक जाएगी और यह आग उसी दिन ठंडी होगी, जब किसानों को उनको हक मिल जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को श्रीकृष्ण राज मंदिर इंटर कालेज छानी में आयोजित किसान सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पूरे रौब में दिखे। कांग्रेस पार्टी के हक मांगो अभियान के तहत किसानों व बेरोजगारों की सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस दिन देश व प्रदेश का किसान तथा युवा एकजुट हो जाएगा, उस दिन किसी को आत्महत्या करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बुंदेलखंड के हालात प्रदेश में सबसे ज्यादा बदतर बताए। कहा यहां किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। चारा व पानी के अभाव में किसान जानवरों को अन्ना छोड़ने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन


भाजपा सरकार झूठे वादे कर रही है। युवाओं व किसानों को बहकाने के लिए उन्हें भगवा रंग का गमछा बांट दिया है। सरकार पूरे देश में योग कराने जा रही है। शायद इससे भाजपा सरकार को सद्बुद्धि आ जाए। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कांग्रेसियों को निर्देशित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युगराज सिंह भदौरिया, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री ध्रुवराम चौधरी, आनंदी प्रसाद पालीवाल, पीसी सदस्य हिमांशु सैनी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, अंजनी गुप्ता, बांदा शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह, सफकतुल्ला, संजय वीर लोधी, सत्येंद्र अग्रवाल व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह सहित तमाम कांग्रेसी व बड़ी संख्या में किसान व नौजवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बीघे जमीन वाले किसान के पास पीला कार्ड   
जनसभा के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने छानी गांव निवासी चुनूवाद से आत्मीयता दिखाई, हालचाल पूछते ही कहने लगा चार बीघा जमीन है। पीला राशन कार्ड बना है। उसे किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष बोले, किसान बर्बाद हो रहा है। कहा देखो प्रधानमंत्री विदेशों की यात्रा कर जनता की गाढ़ी कमाई बर्बाद कर रहे हैं। बोले, कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का रहा है। वह छात्र जीवन से संघष करते हुए सिनेमा जगत में सफलता पाई और अब राजनीति में आम लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

मृतक किसान के परिजनों से नहीं मिले राजबब्बर
भरुआसुमेरपुर। किसानों की हिमायती बनी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर बिदोखरपुरई से काफिले के साथ गुजर गए। लेकिन कुएं में कूदकर जान देने वाले किसान के पीड़ित परिवार से मिलने की जहमत नहीं उठा सके। ग्रामीण काफिले को रोककर मनुहार करते रहे। जबकि फैक्ट्री एरिया के एक रेस्टोरेंट में बैठकर घंटो चाय, नाश्ता करते रहे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बुंदेलखंड में किसानों व बेरोजगारों के लिए मंच से संघर्ष करने की बात करते रहे। सड़क किनारे ही मृतक किसान जयराम पाल का मकान है। उसने 10 जून को कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों मेंहताशा है। किसानों का कहना था कि यही कारण है कि कांग्रेस देश व प्रदेश में अपना जनाधार खोती जा रही है। मायूस किसान प्रदेश अध्यक्ष को कोसते नजर आए।


बीच में आया मंत्री का काफिला
हमीरपुर। मुख्यालय में हाईवे पर दोपहर करीब डेढ़ बजे यमुना पुल पर कांग्रेस  प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के स्वागत के लिए खड़े कांग्रेसी केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के काफिले के  आने पर हड़बड़ा गए। कांग्रेसी जैसे ही सड़क के बीचों बीच गए तब उन्हें मंत्री के होने का अहसास हुआ। इसको लेकर कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed