फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   rain,civic,hamirpur

नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोग सतर्क

Thu, 05 Aug 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
rain,civic,hamirpur
हमीरपुर। बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारों पर बसे मोहल्लों व गांवों में लोगों को जिला प्रशासन ने सतर्क किया है। इसको देखते लोगों ने घर-गृहस्थी का सामान व्यवस्थित करने में जुटे हैं। पक्के मकानों की छतों पर सामान रखकर बारिश से बचाने के लिए पन्नी लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

राठ स्टेट हाईवे किनारे बने मकानों में बाढ़ का पानी पहुंचने पर जयराम, छुटका समेत अन्य ने सड़क के ऊपर गृहस्थी का सामान रख लिया है। कुछेछा स्थित गैस गोदाम में पानी भरने से खाली करा लिया गया है। गैस सिलिंडर हाईवे किनारे रखे हैं। उधर सिटी फारेस्ट के पास हाईवे के ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए सामान आदि ले जाने के लिए डाले गए बंधे की मिट्टी धंसकने से बेतवा नदी का पानी भर गया है। शहर के संगम के पास स्थित चूड़ामन डेरा निवासी देवीचरन ने बताया प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

कच्चा घर होने पर उन्हें चिंता सता रही है। देर रात तक पानी उनके घरों तक आने की संभावना है। राजेश कुमार यादव ने कहा मवेशियों के लिए भूसा आदि को पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। पानी बढ़ने पर गृहस्थी का सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर चले जाएंगे। वर्ष 2019 में पूरा मकान डूब गया था। इस बार फिर से लग रहा है बाढ़ आएगी। केसरिया डेरा निवासी विनोद कुमार ने बताया मकान पक्का है। लेकिन मकान के अंदर बाढ़ का पानी आ जाता है। वह छत पर सामान रखने की व्यवस्था कर रहे हैं। बारिश से बचने के लिए पन्नी लगा रहे हैं। पानी और बढ़ने पर सामान को छतों पर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से कंडौर गांव का संपर्क टूटा
कुरारा। बेतवा नदी में बाढ़ आने से कंडौर गांव के रास्ते में पानी भरने से पारा गांव जाने का आवागमन ठप हो गया है। जिससे कंडौर गांव के ग्रामीणों को दूसरे मार्ग से होकर पारा गांव स्थित इंडियन बैंक शाखा में जाना पड़ रहा है। बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नदी किनारे बोई गई फसलों में पानी भर गया है। वहीं पारा से कंडौर मार्ग पानी में डूबा है। ग्रामीण दूसरे मार्ग से चक्कर लगाकर आ जा रहे हैं। पारा गांव निवासी कल्लू तिवारी, रणधीर सिंह आदि ने बताया कंडौर मार्ग में पानी भरने से आवागमन बंद है। जिससे लोगों को शंकरपुर गांव से होकर जा रहे हैं। (संवाद)

शहर के मेरापुर मोहल्ले में चैतन्य आश्रम में बाढ़ का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।

शहर के मेरापुर मोहल्ले में चैतन्य आश्रम में बाढ़ का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।- फोटो : HAMIRPUR

शहर में उफनाई यमुना नदी। संवाद

शहर में उफनाई यमुना नदी। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed