फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   rain,civic,dead,hamirpur news

झमाझम बारिश हुई, दिन में छाया अंधेरा

Sun, 11 Jul 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
rain,civic,dead,hamirpur news
हमीरपुर। रविवार दोपहर करीब दो बजे आसमान में काले बादल छा गए और गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं घने काले बादलों के कारण दिन में अंधेरा छा गया। बिवांर क्षेत्र के उपरी गांव में बकरी चराने गए वृद्ध की बिजली गिरने से इलाज दौरान मौत हो गई। वहीं कुरारा क्षेत्र के छोटी पाली गांव में बिजली गिरने से एक मंदिर की चोटी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इधर दो दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार था। रविवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं काले बादलों के कारण कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया। जिससे वाहन चालक दिन में वाहनों की हेडलाइट जलाकर निकले।
विज्ञापन

बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार 24 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। कुरारा संवाद के अनुसार बारिश होने के साथ भैंसापाली गांव के मजरा छोटी पाली गांव के बाहर बने खेरापति मंदिर में बिजली गिरने से मंदिर की चोटी क्षतिग्रस्त हो गई। गांव निवासी हरपाल, सुधीर कुशवाहा, संतोष कुमार ने बताया बारिश से ग्रामीण अंचलों में जल निकासी न होने से रास्तों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से वृद्ध की मौत
मौदहा। बिवांर थानाक्षेत्र के उपरी गांव निवासी बिंदा प्रसाद (70) रविवार को खेत में बकरियां चराने गए थे। तभी अचानक तेज बारिश के साथ बिजली गिरी। जिसमें वह झुलस गए। जानकारी होने पर परिजनों ने खेत पहुंचकर उन्हें कस्बे के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास पंद्रह बीघा जमीन है। मृतक के चार पुत्र व एक पुत्री है। घर में इस आकस्मिक घटना से कोहराम मचा है। सूचना पर तहसीलदार रामानुज शुक्ला व लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली। तहसीलदार ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर बिजली से मौत होने की पुष्टि होती है तो मृतक के परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं थाना प्रभारी बिवांर विजय सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed