{"_id":"2afdbc3777876b267ec83e5b21047236","slug":"puja-drew-a-crowd-of-devotees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के छठवें दिन भक्तों ने मां दुर्गा के छठे रूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए महिलाओं पहुंच गई। वहीं पूजा पंडालों में शाम को होने वाली आरती में महिलाओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। साथ ही दुर्गा पंडालों में देेवी प्रतिमाओं को रोजाना नए रूप में श्रृंगार आदि किया जा रहा है।
शारदीय नवरात्र के छठवें दिन रविवार को मां दुर्गा के छठवें रूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ की। सुबह से शाम तक देवी मंदिराें के घंटे घडियाल गूंजते रहे। वहीं दुर्गा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं का रोजाना नए रूप में साज श्रृंगार किया जा रहा है। मां के रूपों को देखने के लिए पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में स्थापित की गई प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भक्तों की खासी भीड़ उमड़ रही है। सरीला के मैन मार्केट में सजा मां का आकर्षण में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
मुख्यालय के देवदास मंदिर परिसर में राजदरबार नवयुवक संघ द्वारा विशालकाय देवी प्रतिमा की स्थापना की गई। शाम को होने वाली आरती में सैकड़ाें की संख्या में महिलाएं पंडाल में पहुुंचकर आरती में शामिल हो रही हैं। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है।
दुर्गा पंडालों में गूंजे मां के जयकारे - राठ(हमीरपुर)। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन पूजा पंडालों और मंदिराें में भक्तों देवी स्वरूपा मां भगवती की पूजा अर्चना की। रविवार को मंदिरों में सारा दिन घंटा घड़ियालों की आवाजें गूंजती रहीं।
सिकंदरपुरा स्थित मां शीतला देवी, औडे़रा रोड़ स्थित मरहीमाता, दाई माता, गायत्री मंदिर, शक्ति मंदिर, बुधौलियाना मोहल्ला स्थित कालीदेवी मंदिर, चौपरा मंदिर, महावीरन मंदिर सहित सभी मंदिरों में आस्थावानों ने मां कीआरती करते हुए मन्नतें मांगी। कसबे के खुशीपुरा मोहल्ले में आरती के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पडी।
मां भगवती के दर्शकों के लिए आधी रात तक लोगों का सिलसिला जारी रहा। वहीं भगवान शंकर की लगाई गई नयनाभिराम झांकी आकर्षण का केंद्र रही।