फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Priyanka and Akhilesh tomorrow, CM Yogi will come on 16

15 को प्रदेश अध्यक्ष तो 16 फरवरी को आएंगे मुख्यमंत्री

Sat, 12 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Priyanka and Akhilesh tomorrow, CM Yogi will come on 16
हमीरपुर। राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं की रैलियां प्रस्तावित हो चुकी हैं। 14 फरवरी को मौदहा कस्बे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी प्रचार करने आएंगे। जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल की ओर से जारी प्रोटोकाल के तहत प्रियंका गांधी मौदहा कस्बे में हेलिकाप्टर से सुबह 10 आएंगी। वह 12 बजे तक कस्बे के अंदर दो किमी चलकर मतदाताओं से जनसंपर्क प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल के पक्ष में वोट मांगेंगी।
विज्ञापन

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 15 फरवरी को हेलिकाप्टर से शहर के कुछेछा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में सुबह 11 बजे प्रत्याशी मनोज प्रजापति के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मुस्करा कस्बे में 12 बजे चुनावी रैली करेंगे। वहीं 16 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। उनका हेलीकाप्टर सुमेरपुर कस्बे के गायत्री तपोभूमि में सुबह 11 बजे उतरेगा। जहां पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के बाद 12 बजे राठ पहुंचेंगे। राठ में पार्टी प्रत्याशी मनीषा अनुरागी के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगे। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सड़क मार्ग से शहर आएंगी। जो पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मनकी, पडुई, क्योंटरा, पत्योरा व मौदहा क्षेत्र में भ्रमण कर जनसभाएं करेंगी।
विज्ञापन

अखिलेश की रैली के लिए बनने लगा मंच और हेलिपैड
मौदहा। 14 फरवरी को रहमानियां इंटर कॉलेज के खेल मैदान कपसा मार्ग के निकट मंच व हेलिपैड बनाने लगा है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण व एसपी कमलेश दीक्षित ने अधीनस्थों के साथ निरीक्षण कर कोविड का पालन करने के साथ ही अनुमति पत्र के शर्तों के अनुसार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed