{"_id":"67bb627ae96a70041e04aaeb","slug":"preparations-complete-high-school-and-intermediate-board-exams-from-today-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-121324-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: तैयारियां पूरी, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: तैयारियां पूरी, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा आज से
Sun, 23 Feb 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गईं है। पंजीकृत 30261 परीक्षार्थियों के लिए जिले में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। नकल विहीन परीक्षा कराने को प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक के अलावा केंद्र व सह केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे। इसके अलावा निगरानी को 11 सेक्टर व चार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। पहली पाली में सुबह 8.30 से 11.45 बजे और दूसरी पाली में दो से 5.15 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। डीआईओएस ने परीक्षार्थियों से केंद्र में 30 मिनट पहले पहुंचने की अपील की है।
जिले में 41 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं है। सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान तैयार कर ब्लैक बोर्ड में चस्पा कर दिया गया। वहीं कक्षों में परीक्षार्थियों के बैठाने की व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा केंद्रों पर पेयजल, शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। ताकि सोमवार से शुरू हो रही परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
-- -- -- -- -- --
कंट्रोल रूम से ऑफ व ऑन लाइन होगी निगरानी
- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 05282-222082 है। यहां 16 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें आठ ऑफ लाइन व आठ ऑन लाइन परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। ऑफ लाइन कंट्रोल रूम प्रभारी संतोष बाबू व डॉ. यज्ञेश कुमार को बनाया गया है। वहीं ऑन लाइन निगरानी डॉ. राजेंद्र व सरवर आलम कर्मचारियों के सहयोग से ऑन लाइन निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रत्येक पृष्ठ पर नीचे अंकित करें रोल नंबर
- जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने परीक्षार्थियों को सलाह दी कि वह उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर नीचे अपना रोल नंबर जरूर अंकित करें। इसके अलावा परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचे। परीक्षार्थी अपने साथ कोई इलेक्ट्राॅनिक्स डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। हाईस्कूल के परीक्षार्थी नौवीं कक्षा व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी 11वीं कक्षा के रजिस्ट्रेशन के साथ अपना प्रवेश पत्र अवश्य लेकर जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तीन परीक्षार्थियों ने की सहायक लेखक की मांग
- दुर्घटनाओं में घायल हुए तीन परीक्षार्थियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से सहायक लेखक की मांग की है। जिन्हें निचली कक्षा में पढ़ रहे छात्र से उत्तर लिखाने की अनुमति दी गई है। वहीं इस बार जेल में निरुद्ध कोई भी बंदी बोर्ड परीक्षा नहीं दे रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रत्येक केंद्र पर तैनात रहेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
- परीक्षा के दौरान कई बार परीक्षार्थियों की तबीयत बिगड़ने से केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार शासन के निर्देश पर प्रत्येक केंद्र में एक स्वास्थ्य टीम तैनात की गई है। जो केंद्र में ही परीक्षार्थियों का इलाज करेगी।
-- -- -- -- -- -- --
रूट में बसें मुहैया कराने के निर्देश
- बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्रों में परीक्षार्थियों के पहुंचाने के लिए रूटों में समयानुसार बसों का संचालन करने के डीएम ने निर्देश दिए है। एआरएम आरपी साहू ने बताया कि पहले से सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा अभिभावक स्वयं के वाहनों से परीक्षार्थियों को लाना ले जाना पसंद करते है। यदि कही से डिमांड आती है तो वहां बस संचालित कराई जाएगी।