{"_id":"62376f3a18f3cf33835f9746","slug":"praying-for-peace-in-the-country-hamirpur-news-knp686556230","type":"story","status":"publish","title_hn":"फातिहा में मांगी गई मुल्क में अमन चैन की दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फातिहा में मांगी गई मुल्क में अमन चैन की दुआएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। कस्बे के हैदरिया बड़ा कसौड़ा मोहल्ले में चल रहे हजरत ताजउद्दीन बाबा के तीन दिवसीय उर्स के दूसरे दिन फातिहा में मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआएं मांगी गईं।
हर साल शब-ए-बरात के दूसरे दिन से मनाया जाने वाला हजरत ताजउद्दीन बाबा के सालाना उर्स के पहले दिन मजार में कुरआन ख्वानी और शाम बाद नमाज ईशा नातिया मुशायरे का आयोजन हुआ। जिसमें शायरों में नसीम आलम, आकिल बिजनौरी, हाजी वहीद, आफाक निजामी जमशेदपुरी, कुर्रतुल ऐन फरीद मौदहवी सहित अन्य ने कलाम पेश किए। रविवार को सुबह फातिहा में हजरत वहीद निजामी ने मुल्क में अमन चैन के साथ ही शांति और तरक्की की दुआएं मांगी। फातिहा के बाद लंगर का आयोजन किया गया। शाम को चादर निकाली गई। नमाज ईशा के बाद मजार पर सूफियाना कव्वालियों का आयोजन हुआ। जिसमें नागपुर के कव्वाल मुश्ताक खलीली के साथ क्षेत्रीय कव्वालों की कव्वालियां प्रस्तुत कीं। सोमवार को सुबह कुल की फातिहा के साथ ही तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा।
इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष सद्दाम कुरैशी, नूरूद्दीन, नजर हुसैन, मो. शाहिद, शहाद उददीन सोनू, इनाम, फैजान कादरी, मजहर हुसैन, इकराम भाई आदि मौजूद रहे।