फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Praying for peace in the country

फातिहा में मांगी गई मुल्क में अमन चैन की दुआएं

Sun, 20 Mar 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Praying for peace in the country
मौदहा। कस्बे के हैदरिया बड़ा कसौड़ा मोहल्ले में चल रहे हजरत ताजउद्दीन बाबा के तीन दिवसीय उर्स के दूसरे दिन फातिहा में मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन

हर साल शब-ए-बरात के दूसरे दिन से मनाया जाने वाला हजरत ताजउद्दीन बाबा के सालाना उर्स के पहले दिन मजार में कुरआन ख्वानी और शाम बाद नमाज ईशा नातिया मुशायरे का आयोजन हुआ। जिसमें शायरों में नसीम आलम, आकिल बिजनौरी, हाजी वहीद, आफाक निजामी जमशेदपुरी, कुर्रतुल ऐन फरीद मौदहवी सहित अन्य ने कलाम पेश किए। रविवार को सुबह फातिहा में हजरत वहीद निजामी ने मुल्क में अमन चैन के साथ ही शांति और तरक्की की दुआएं मांगी। फातिहा के बाद लंगर का आयोजन किया गया। शाम को चादर निकाली गई। नमाज ईशा के बाद मजार पर सूफियाना कव्वालियों का आयोजन हुआ। जिसमें नागपुर के कव्वाल मुश्ताक खलीली के साथ क्षेत्रीय कव्वालों की कव्वालियां प्रस्तुत कीं। सोमवार को सुबह कुल की फातिहा के साथ ही तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष सद्दाम कुरैशी, नूरूद्दीन, नजर हुसैन, मो. शाहिद, शहाद उददीन सोनू, इनाम, फैजान कादरी, मजहर हुसैन, इकराम भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed