फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pradhan released 150 cows locked in the cowshed

ग्राम प्रधान ने गोशाला में बंद 150 गायों को छोड़ा

Sat, 08 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pradhan released 150 cows locked in the cowshed
मुस्करा कस्बे में घूमते अन्ना मवेशी। - फोटो : HAMIRPUR
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बे के रामतालाब मुक्तिधाम स्थित अस्थायी गोशाला में बंद 150 से अधिक गोवंशों को प्रधान के इशारे पर छोड़ दिया गया। जानकारी पर किसान बारिश में फसलों की रखवाली करते नजर आए।
विज्ञापन

कस्बे के किसान केशव प्रसाद, संतोष तिवारी, रफीक, बीरेंद्र द्विवेदी, जमील आदि ने बताया कि शनिवार को सुबह सूचना मिली कि रामतालाब में बनी गोशाला में बंद 150 से अधिक गायें प्रधान ने छुट्टा करवा दी हैं, जिससे वह घबराकर खेत की ओर भागे। बताया कि इस समय जहां एक ओर बारिश के चलते मटर व मसूर की खेती चौपट हो रही हैं। संतोष तिवारी ने बताया 20 दिन से संचालित गोशाला में कई बार प्रधान ने भूसा दान करने की भी मुनादी कराई है। किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। बारिश के मौसम में फसल रखवाली को मजबूर हैं।
विज्ञापन

प्रधान महेंद्र प्रताप ने कहा ग्राम पंचायत की ओर से एक स्थायी और एक अस्थायी गोशाला चलाई जा रही है। जिनमें से एक में करीब 200 गायें हैं। 20 दिन पूर्व संचालित दूसरी गोशाला अस्थायी तौर पर चार थोक मोहल्ले के रामतालाब मुक्तिधाम बस्ती में शुरू कराई थी। जिसमें करीब 150 गाय बंद थी। पिछले चार दिनों से खराब मौसम व बारिश का पानी भर जाने से और भूसे की व्यवस्था न हो पाने से गायों को मजबूरी में छोड़ना पड़ा। कहा कि जल्द ही व्यवस्था कर अन्ना जानवरों का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी गोशाला से छोड़ी गई गायों को राठ रोड स्थित जिला पंचायत से संचालित गोशाला में बंद करवाकर खाने पीने की व्यवस्था करने का इंतजाम प्रधान को तत्काल करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत की गोशाला में 500 से अधिक गायों की रखने की व्यवस्था है। अभी 65 से 70 गाय ही बंद हैं। कहा इस महीने प्रति जानवर के हिसाब से आने वाला भत्ता भी प्रधान के खाते में ट्रांसफर हो चुका है।
गोपाल यादव, बीडीओ

मुस्करा गांव की खाली पड़ी गोशाला।

मुस्करा गांव की खाली पड़ी गोशाला।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed