{"_id":"fad0c452b03abf30f5f382c7968107b3","slug":"power-cut-of-bhota-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकड़-अग्घार में दो दिन से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकड़-अग्घार में दो दिन से बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के साथ लगते अग्घार और चौकड़ गांव में दो दिन से बिजली सप्लाई ठप है।
विज्ञापन
यहां पर उपभोक्ता अंधेरे में रातें बिताने को मजबूर हैं।
हालांकि, बिजली बोर्ड को समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन बिजली बोर्ड के अधिकारी जल्द ही सप्लाई सुचारु करने का आश्वासन दे रहे हैं।
उपभोक्ता जगदेव चंद, वासुदेव, अशोक कुमार, कुलवीर सिंह, जागीर सिंह, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, संजीव कुमार, रेलू राम, हरिराम, गगन और अजीत सिंह का कहना है कि उनके गांव में शुक्रवार सुबह से बिजली ठप है। समस्या को लेकर शुक्रवार को कई बार बिजली बोर्ड को अवगत करवाया, लेकिन देर शाम तक बिजली सुचारु नहीं हुई। दर्जनों परिवार रात अंधेरे में बीताने को मजबूर रहे।
शनिवार को भी देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। ऐसे में लोगों ने बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है। एसडीओ बतन सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से सप्लाई ठप पड़ी है। बारिश के मौसम में ट्रांसफार्मर ठीक करने में दिक्कत आ रही है। बारिश थमते ही इसे ठीक कर दिया जाएगा।