फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   positive news,hamirpur news,hamirpur

कारीगरों के हुनर को पहचान दिलाएगा मेला

Tue, 26 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
positive news,hamirpur news,hamirpur
राठ के रामलीला मैदान में नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देश देते एसडीएम अशोक यादव साथ में अध्यक्? - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। दिवाली मेला जिले के तीन स्थानों पर गुरुवार से शुरू हो रहा है। यह मेला जिले के कारीगरों व महिला समूहों द्वारा अपने हाथों के हुनर से बनाई जा रही सामग्री को पहचान दिलाएगा। जिला प्रशासन मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां मुकम्मल करने में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में नगर पालिका क्षेत्र हमीरपुर, नपा मौदहा और नपा राठ में मेला लगेगा। एक नवंबर तक चलने वाले मेले का उद्देश्य पटरी, रेहड़ी व ठेली लगाने वाले दुकानदारों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। पंजीकृत कारीगर और महिला समूह अपने हाथों से बनाई सामग्री की दुकानें व स्टाल लगाएंगे। अलग-अलग दिन सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे। स्टाल व दुकानों का किराया नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

नपा- हमीरपुर
बुंदेली व्यंजन का जायका देगा राठ का स्टाल
शहर के चौरादेवी मंदिर परिसर में मेले का 28 तारीख को सदर विधायक युवराज सिंह उद्घाटन करेंगे। मेला शाम चार बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। पहले दिन रिदम अकादमी के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। 29 को बुंदेलखंड के लोक कलाकार कला प्रदर्शन करेंगे। 30 को कवि सम्मेलन होगा और एक नवंबर को जीजीआईसी व अन्य स्कूलों के बच्चे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। मेले में 95 स्टाल लगेंगे। इसमें 65 पटरी दुकानदार दुकानें लगाएंगे। शहरवासियों को बुंदेली व्यंजन का जायका भी मिलेगा। इसके लिए राठ का मशहूर स्टाल लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा- मौदहा
बच्चों की झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
नगर पालिका क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज मैदान पर गुरुवार को मेले का उद्घाटन सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य करेंगे। मेला शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक चलेगा। इसमें 112 स्टाल लगेंगे, 60 पटरी दुकानदार, बच्चों के मनोरंजन के लिए छह झूले, 20 फूड स्टाल, पांच स्टाल सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए और 20 अन्य स्टाल लगेंगे। मेले में 28 और 29 को जिले की सांस्कृतिक विरासत से संबंधित कार्यक्रम व 30 को बुंदेली कलाकार लोकगीत व लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे।
नपा-राठ
राष्ट्रीय गौरव कार्यक्रम रहेगा आकर्षण का केंद्र
नगर पालिका क्षेत्र के रामलीला मैदान में गुरुवार को मेले का उद्घाटन विधायक मनीषा अनुरागी करेंगी। मेला शाम 4 से रात 7 बजे तक चलेगा। इसमें 75 दुकानें और स्टाल लगेंगे। नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम अशोक यादव व अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने निरीक्षण कर निर्देश दिए। मेले में 28 भजन संध्या होगी। 29 को रामकुमार एंड पार्टी छतरपुर बुंदेली लोकगीत, 30 को आकाशवाणी छतरपुर के कलाकारों द्वारा जवाबी कीर्तन, 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक एलईडी द्वारा श्रीराम जन्म से रावण वध तक रामायण का प्रसारण दिखाया जाएगा।

तीन दिवसीय मेले की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। पटरी दुकानदारों, विभिन्न सामग्री बनाने वाले जिले के कारीगरों व महिला समूहों को अपनी-अपनी सामग्री मेले में बेचने के लिए चयनित कर सूचना दी गई है। मेले में लगने वाले स्टाल व दुकानों का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- संजीव कुमार शाक्य, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed