{"_id":"613f8f898ebc3e61cf7e294b","slug":"political-sp-hamirpur-hamirpur-news-knp651872828","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामराज्य से नहीं समाजवाद से जुड़ें : संजय गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामराज्य से नहीं समाजवाद से जुड़ें : संजय गर्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व मंत्री विधायक संजय गर्ग ने कहा रामराज्य से नहीं, लोहिया के जमीनी समाजवाद से जुड़ें। कहा रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा का मार्ग प्रशस्त कर सच्चे समाजवाद को स्थापित करें। तभी व्यापारी, किसानों, मजदूरों का विकास होगा। उन्होंने कहा पिछले नौ माह से देश का किसान चिल्ला रहा है। धूप, बारिश में सड़कों पर पड़ा है और देश का राजा अंबानी, अडानी की गोद में बैठकर किसानों को आतंकवादी बता रहे हैं।
उन्होंने कहा, देश की अर्थव्यवस्था को किसानों की दम पर व्यापारी मजबूत बनाता है। किसानों के आंदोलन में व्यापारियों का खुला समर्थन है। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई पर जोरदार हमला बोला। 2022 में सपा की सरकार बनवाने का संकल्प लिया। सम्मेलन को पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, प्रान सिंह यादव महोबा, व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव बाबू शिवहरे ने संबोधित किया। संचालन प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने किया।
मंडल प्रभारी नंदकिशोर शिवहरे ने सभी के प्रति आभार जताया। आकाशवाणी छतरपुर की लोकगीत गायिका चिरैया प्रजापति ने कई गीत प्रस्तुत कर सपा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों की चर्चा की। वहं मंडलीय सम्मेलन में भाजपा, बसपा, कांग्रेस छोड़कर कई लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। देवगांव प्रधान जितेंद्र उर्फ जीतू गुप्ता को मंडलीय उपाध्यक्ष बनाकर मनोनयन पत्र प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा। भाजपा के कुंदन सिंह ने साथियों के साथ सदस्यता ली। शाश्वत साझा काव्य संकलन का विमोचन प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने किया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष को भेंट की चांदी की मछली
भरुआसुमेरपुर। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक संजय गर्ग व प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष केशवबाबू शिवहरे ने चांदी की मछली भेंटकर सम्मानित किया। वहीं बांदा की सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता की अगुवाई में पदाधिकारियों ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। मंडलीय सम्मेलन में चारों जनपदों के सपाई जुटे। प्रदेश सचिव संजय बिसवारी, देवराज गुप्ता, राजू, अशोक भगनानी, अशोक गुप्ता, संतोष साहू, रामप्रकाश यादव, रामप्रकाश प्रजापति, गयाप्रसाद अनुरागी, विजयकरन, अनुज यादव, शुभ गुप्ता, शिवशरण यादव आदि ने संबोधित किया। विष्णुशंकर शिवहरे, अरुण यादव, सगीर खान ठेकेदार, ध्रुव शिवहरे, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, अशोक यादव सहित व्यापारी मौजूद रहे।