{"_id":"610c24a38ebc3eaaa73aa7d4","slug":"political-hamirpur-raili-hamirpur-news-knp644391495","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने 20 किमी चलाई साइकिल, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने 20 किमी चलाई साइकिल, की नारेबाजी
विज्ञापन
राठ में स्वामी ब्रम्हानंद की समाधि पर माथा टेकते सपाई
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में तहसील स्तर पर सपाइयों ने महंगाई के विरोध में साइकिल रैली निकाली। रैली को पूर्व एमएलसी तिलकचंद अहिरवार ने झंडी दिखाकर पार्टी कार्यालय से रवाना किया। सपाई नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी तिलकचंद ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मेहेरपुरी स्थित सपा कार्यालय से शीतलपुर गांव तक पहुंची। रैली के साथ कोतवाली पुलिस व ट्रैफिक के सिपाही मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस मौके पर राजेश श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा, राकेश यादव, नीरज कश्यप, ब्लाक प्रमुख जय नारायण यादव, शिवशरण यादव, कल्लू यादव, अरुण सिंह यादव, सलीम अहमद, राघवेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष आनंद मिश्रा, अनार सिंह यादव, हसन खान आदि मौजूद रहे।
राठ संवाद के अनुसार पूर्व विधायक डॉ. अंबेश कुमारी के नेतृत्व में नगर में साइकिल रैली निकाली गई। नगर के रामलीला मैदान से शुरू हुई साइकिल रैली बजरिया, आंबेडकर चौराहा, उरई बस स्टैंड, बुधौलियाना, कोट बाजार, रानी गेट, पड़ाव चौराहा होते हुए बीएनवी डिग्री कालेज स्थित स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि स्थल पहुंची। जहां स्वामीजी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रैली का समापन हुआ। रैली में पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव, मृत्युंजय प्रताप, अखिलेश यादव, युवजनसभा के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव, सुनील सविता, नगर अध्यक्ष रसीद राइन, महासचिव आनंद सिंह यादव, पंडित कृष्ण कुमार मिश्र, जितेंद्र चौबे, नरेश राजपूत, राजू राजपूत, विनोद यादव, महेंद्र अनुरागी, राजभारती रहे।
विज्ञापन
सरीला संवाद के अनुसार पूर्व मंत्री तिलक चंद्र अहिरवार ने साइकिल रैली का शुभारंभ पवई गांव से किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा देश और प्रदेश में हालत ठीक नहीं है महंगाई बढ़ रही है किसान परेशान हैं। जरिया, जमखुरी, करियारी गांव से होते कस्बा पहुंचने पर तहसील गेट के पर रैली का समापन हुआ। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष कामता राजपूत, सत्यपाल यादव, नरेंद्र यादव, बृजेश सक्सेना मौजूद रहे।
मौदहा संवाद के अनुसार कस्बे में जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया के जन्मदिवस पर सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाल सरकार की विफलताओं, महंगाई, बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाए। रैली जिला सचिव कमरुद्दीन के नेतृत्व में निकाली गई। जिसे जिला उपाध्यक्ष जावेद मेजर ने रहमानियां रोड स्थित कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सादाब हुसैन बिट्टू, इदरीश मुनीम, शाकिर खान, मोहन बाबू आदि रहे।

मौदहा कस्बे में साइकिल रैली निकालते सपाई।- फोटो : HAMIRPUR