फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political

केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
political
हमीरपुर/राठ। भाजपा की जनविश्वास यात्रा का शनिवार को शहर के डाक बंगला पहुंची। केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने चौरादेवी मंदिर परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच जाकर आशीर्वाद लेना है। उन्होंने योजनाएं गिनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

जन विश्वास रथ यात्रा का शुभारंभ शहर के डाक बंगला से केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा, कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबू राम निषाद, पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत व सदर विधायक युवराज सिंह ने किया। बाद में चौरादेेवी मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन

सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में गुंडों और माफिया से जनता त्रस्त थी। योगी सरकार में अपराधी बिलों में छिपे हैं। जिले की प्रभारी रंजना उपाध्याय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पहले भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान संतबिलास शिवहरे, कुलदीप निषाद, राजीव शुक्ला, आकाश त्रिपाठी, जयंती राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राठ संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार भाजपा जनविश्वास यात्रा के कस्बा पहुंचने पर रामलीला मैदान में गोष्ठी हुई। यहां केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, ब्लाक प्रमुख राठ रामदुलारी अनुरागी, नगर पंचायत अध्यक्ष सरीला कुंवर सैफाली सिंह मौजूद रहीं।
जिला पंचायत सदस्य बीरा दीपा देवी अनुरागी, संध्या पांडेय, पूर्व प्रधान मुस्करा त्रिभुवन राजपूत, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राठ महेंद्र राजपूत, रामहेत राजपूत चुरहा आदि ने भाजपा की सदस्यता ली। वहीं सभा में शामिल होने पहुंचे लोगों को विधायक मनीषा अनुरागी ने कंबल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने केंद्रीय राज्यमंत्री के पैर पकड़ कर वैक्सीन लगवाने की गुहार लगाई। लोगों ने उसे समझा बुझा कर शांत कराया।

शहर के चौरादेवी मंदिर परिसर से शुरू हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनपद के राठ तिराहा से पौथिया, बिवांर, मुस्करा पहुंची। रास्ते में भाजपाइयों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। जनपद से होते हुए यात्रा उरई में समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed