फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political

जाते-जाते जिपंअ ने दिखाए तेवर, लिपिक को किया निलंबित

Thu, 14 Jan 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
political
हमीरपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल की शुरुआत सपा की डॉ. वंदना यादव से हुई थी और समापन भी उन्हीं के रहते हुआ। कार्यकाल की समाप्ति के दिन डॉ. वंदना ने जिला पंचायत के लिपिक को निलंबित कर दिया। साथ ही जिला पंचायत में फर्जी तरीके से हुए 97 लाख रुपये के भुगतान पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए डीएम को पत्र भेजा है। जिसमें दोषियों के विरुद्ध एफआईआर कराने और धन की वसूली की अपेक्षा की है।
विज्ञापन

बीते 22 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वंदना ने चार्ज लिया था। गुरुवार को अंतिम दिन उन्होंने जिला पंचायत के अनुभागीय मुख्य लिपिक निर्माण हरीश कुमार के बगैर किसी सूचना के गायब रहने पर निलंबित कर दिया है। लिपिक पर पत्रावलियां अपने पास रखकर गायब रहने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने गलत तरीके से हुए 97 लाख रुपये के भुगतान पर भी सवालिया निशान लगा जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर शासकीय धन की वसूली की अपेक्षा की है। वहीं नवनियुक्त अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह को विकास कार्यों के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर संजय मीणा, अधिशाषी अभियंता आरईएस दिनेश सिंह, सहायक अभियंता लोनिवि निर्माण खंड प्रथम शहानुर रहमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed