फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political,hamirpur news,hamirpur

सपा नेता पर जिला बदर की कार्रवाई से आक्रोश

Thu, 18 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
political,hamirpur news,hamirpur
राठ तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने जाते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : HAMIRPUR
राठ। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष दानिश खान को जिला बदर करने के मामले में सपाइयों का आक्रोश थम नहीं रहा। बुधवार को तहसील में नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें दानिश खान के खिलाफ राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

यूथ ब्रिगेड के कोषाध्यक्ष नरेश राजपूत ने कहा कि जिलाध्यक्ष दानिश खान पर कोई भी संगीन मुकदमे दर्ज नहीं हैं। राजनीतिक साजिश के तहत सत्ता पक्ष के दबाव में उन्हें छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। ज्ञापन में जिला बदर की कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की है। साथ ही न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सत्यपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव, डॉ मो.शमीम खान, महेश यादव, मानसिंह यादव, मो.रशीद राइन, इस्लाम शेख, मैराज राइन, दीपक राजपूत, करामात खां, सुखदेव विश्वकर्मा, वासुदेव अनुरागी, भरत सिंह, राजेंद्र राजपूत, चंद्रशेखर चौधरी, कमरुद्दीन, सौरभ शर्मा, सुलेमान अली, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed