{"_id":"6138ea858ebc3e882b72503e","slug":"political-hamirpur-jan-sabha-ki-hamirpur-news-knp6508929179","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को स्थानीय गेस्ट हाउस में निषाद पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। लेकिन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के न आने से कार्यकर्ताओं में मायूसी रही।
प्रदेश अध्यक्ष रवींद्रमणि ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा आगामी चुनाव में भी प्रदेश सरकार के गठन में मुख्य भूमिका निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने की अपील की। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कन्हैया, जिलाध्यक्ष विजय निषाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लवलीश कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव के समय विभिन्न दलों के नेता आएंगे और आपसे वोट के लिए तमाम वादे करेंगे।
आप सबको सावधान रहना है। निषाद पार्टी है जो सबको लेकर चलती है, सबके विकास का वादा करती है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत परिहार, जिला पंचायत सदस्य वासुदेव आदि रहे।